प्रेमचन्द - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

5 min read · 12.4K reads

मुफ़ालिसी थी तो उसमें भी इक शान थी
कुछ न था, कुछ न होने पे भी आन थी
चोट खाती गयी, चोट करती गयी
ज़िन्दगी किस क़दर मर्द मैदान थी
जो बज़ाहिर शिकस्ता-सा इक साज था
वह करोड़ों दुखे-दिल की आवाज था
राह में गिरते-पड़ते सँभलते हुए
साम्राज्ञी से तेवर बदलते हुए
आ गये ज़िन्दगी के नये मोड़ पर
मौत के रास्ते से टहलते हुए
बनके बादल उठे, देश पर छा गये
प्रेम रस, सूखे खेतों पे बरसा गये
अब वो जनता की सम्पत हैं, धनपत नहीं
सिर्फ़ दो-चार के घर की दौलत नहीं
लाखों दिल एक हों जिसमें वो प्रेम है
दो दिलों की मुहब्बत मुहब्बत नहीं
अपने संदेश से सबको चौंका दिया
प्रेम न प्रेम का अर्थ समझा दिया
फ़र्द था, फ़र्द से कारवाँ बन गया
एक था, एक से इक जहाँ बन गया
ऐ बनारस तिरा एक मुश्ते-ग़ुबार
उठ के मेमारे हिन्दोस्ताँ बन गया
मरने वाले के जीने का अन्दाज़ देख
देख काशी की मिट्टी का ऐज़ाज [1] देख
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.3K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like