कैसे-कैसे जेहन को फिरकापरस्ती खा गयी - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

3 min read · 12.4K reads

खेत में जो चुग रही थी, कैद में घबरा गई
गाँव की मैना जो आई शहर में दुबरा गई

सेंक देता था जो जाड़े में गरीबों के बदन
आज वह सूरज भी इक दीवार उठकर खा गई

कैसी-कैसी शख्सियत अलगाववादी हो गई
कैसे-कैसे जेहन को फिरकापरस्ती खा गई

ऐसी रानी [1] जिसका जी लगता न था बनवास में
इक मुहब्बत की बदौलत उसको कुटिया भा गई

एक पल में उम्र भर का साथ छुटा है ’नजीर’
बदगुमानी जिन्दगी भर की कमाई खा गई
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.4K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like