जुगनू की मौत - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

3 min read · 12.4K reads

जुगनू मौसम का परदार तारा
जुगनू फ़ितरत का ठंडा शरारा
जुगनू उड़-उड़ के मशअल दिखाये
भटके राही को रस्ता बताये
सब्ज़ाज़ारों में इस से चरागाँ,
 ज़ाफ़शाँ इससे रूए गुलिस्ताँ
था तो मेहमान बरसात भर का
नूर था गुलरूख़ों की नज़र का
रात बरसात की इससे रौशन
बन गये कैसे तुम इसके दुश्मन
अपनी मुट्ठी के अन्दर जकड़ के
बाग़ से लाये जुगनू पकड़ के
घर में चमका न उपवन का तारा
मर गया हाय जुगनू बेचारा
बेटे तुम जाने महफ़िल बनोगे
या बड़े होके क़ालित बनोगे
अब कभी ऐसी हरकत न करना
जानलेवा मुहब्बत न करना
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.3K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like