हमने तो नहीं जाना तिनके का सहारा भी - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

4 min read · 12.4K reads

हमने तो नहीं जाना तिनके का सहारा भी
तूफाँ ने डुबोया था तूफाँ ने उभारा भी

है एक जमाने पर एहसान हमारा भी
बिगड़े जो मुहब्बत में कितनों को सँवारा भी

जब वो थे रात अपनी हर तरह से रोशन थी
चमके थे अगर जुगनू टूटा था सितारा भी!

फिर ताजा करें चलकर ईमाने मुहब्बत को
इक बार जिसे देखा देख आयें दुबारा भी

खुद आऊँगा साहिल तक आवाज न दे कोई
तौहीने जवानी है तिनके का सहारा भी

उभरे कोई या डूबे इक लहर तो पैदा हो
खामोश है तूफाँ भी गुमसुम है किनारा भी

जो अपने उभरने की करता नहीं खुद कोशिश
उस डूबने वाले पर हँसता है किनारा भी

कुछ हाल सुना उनका कुछ हाल कहा अपना
कुछ बोझ लिया सर पर कुछ सर से उतारा भी

चेहरे पे ’नजीर’ उनके है रंगे शिकस्त अब तक
जीती हुई बाज़ी को मैं जान के हारा भी
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.4K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like