गेसू है कि भादों का घटाटोप अँधेरा - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

4 min read · 12.4K reads

गेसू है कि भादों का घटाटोप अँधेरा
हँसता हुआ मुखड़ा है कि पनघट का सवेरा

हर वर्क [1] के लब पर किसी राधा का तबस्सुम
हर घन की गरज में किसी घनश्याम का डेरा

ये सरमई आँचल ये दमकते हुए आरिज [2]
तुम शाम अवध की तुम्हीं काशी का सवेरा

मालूम नहीं कौन सा जादू है नज़र में
जो सामने आता है वो हो जाता है तेरा

हम कब से लिये बैठे हैं अरमानों की दौलत
मिलता ही नहीं कोई करीने का लुटेरा

डरता हूँ कि डस न ले सपेरे को वही साँप
जिस साँप से चलता है बहुत बच के सपेरा

तनहाई के जीने [3] पे क्या करता है चोटें
गाता हुआ बरसात की रातों का अँधेरा

आने लगे दौलत के पुजारी को ख़ुदा तक
बुतखाने की गलियों मं लगाता हुआ फेरा

पल्ले में ’नजीर’ अपने न दुनिया है न उक्बा [4]
लूटे भी तो क्या लूट के ले जाये लुटेरा
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.3K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like