वहम जब भी यक़ीन हो जाएँ - नवनीत शर्मा

नवनीत शर्मानवनीत शर्मा22 Sept 1973

2 min read · 12.4K reads

वहम जब भी यक़ीन हो जाएँ
हौसले सब ज़मीन हो जाएँ

ख़्वाब कुछ बेहतरीन हो जाएँ
सच अगर बदतरीन हो जाएँ

ना—नुकर की वो संकरी गलियाँ
हम कहाँ तक महीन हो जाएँ

ख़ुद से कटते हैं और मरते हैं
लोग जब भी मशीन हो जाएँ

आपको आप ही उठाएँगे
चाहे वृश्चिक या मीन हो जाएँ.
नवनीत शर्मा
About the poet

नवनीत शर्मा

View profile & all 46 Poems / Stories