उनका जो ख़ुश्बुओं का डेरा है - नवनीत शर्मा

नवनीत शर्मानवनीत शर्मा22 Sept 1973

2 min read · 12.4K reads

उनका जो ख़ुश्बुओं का डेरा है
हाँ, वही ज़ह्र का बसेरा है

सच के क़स्बे का जो अँधेरा है
झूठ के शहर का सवेरा है

मैं सिकंदर हूँ एक वक़्फ़े का
तू मुक़द्दर है वक्त तेरा है

दूर होकर भी पास है कितना
जिसकी पलकों में अश्क मेरा है

जो तुझे तुझ से छीनने आया
यार मेरा रक़ीब तेरा है

मैं चमकता हूँ उसके चेहरे पर
चाँद पर दाग़ का बसेरा है.
नवनीत शर्मा
About the poet

नवनीत शर्मा

View profile & all 46 Poems / Stories