पिता जी ( शब्दांजलि-४) - नवनीत शर्मा

नवनीत शर्मानवनीत शर्मा22 Sept 1973

2 min read · 12.4K reads

 
डायरियों पर आकृतियाँ बनाते हैं बच्‍चे

पहनते हैं दादा की ऐनक़

जिससे दिखते थे

उर्दू के कुछ मीठे शब्‍द

बच्‍चों को आता है चक्‍कर

शीशम के बने टेबल लैंप से खेलते हैं जगाना-बुझाना

छुटकी के बस्‍ते में पड़े हैं चायनीज़ पैन के टुकड़े

अब रोकता नहीं कोई

अब टोकता नहीं कोई.
नवनीत शर्मा
About the poet

नवनीत शर्मा

View profile & all 46 Poems / Stories