चिड़ियाँ -2 - नवनीत शर्मा

नवनीत शर्मानवनीत शर्मा22 Sept 1973

3 min read · 12.4K reads

 

अच्‍छा लगता है उनका चहकना
सुनते हैं
देखते हैं उड़ान भर
शाख पर लौटती चिडि़यों को
अब भी घुड़कते हैं चील
कहीं ढोती हैं दाने चिडि़याँ
पुट्ठे गिद्धों के चमकते हैं
 
चिडि़या होना अब तक अपराध नहीं था
बहुत सालता है
ज़मीन और आकाश
दोनों से दूर हो जाना
और किसी दिन घर से
काम के लिए निकलना
और तंदूर हो जाना
पिता की नेमप्‍लेट के आगे
दबने वाली
इससे भी बुरी है क्रांति
और संसद की अटारी पर
गाते हैं कबूतर
ओम शांति ओम
नवनीत शर्मा
About the poet

नवनीत शर्मा

View profile & all 46 Poems / Stories