उडीक में - नवनीत पाण्डे

नवनीत पाण्डेनवनीत पाण्डे26 Sept 1962

1 min read · 12.4K reads

काली-कलूटी, टूटी-फूटी मुर्दा सड़क
जी उठती है अचानक
जब भी तुम गुजरती हो
हम दोनों घण्टों बतियाते हैं एक-दूजे से
तुम्हारे हर लौट जाने के बाद
तुम्हारे फिर लौट आने की उडीक में
नवनीत पाण्डे
About the poet

नवनीत पाण्डे

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like