शोध - नवनीत पाण्डे

नवनीत पाण्डेनवनीत पाण्डे26 Sept 1962

1 min read · 12.4K reads

उसका दावा है
जो रोपा था उसने
बीज नहीं था
उसका दावा है
जो उग रहा है
पौधा नहीं है
उसकी शोध अभी पूरी नहीं हुई है
इसलिए बता नहीं सकता
जो पनप रहा है सबके बीच
क्या है.....?
नवनीत पाण्डे
About the poet

नवनीत पाण्डे

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like