मेरा समय - नवनीत पाण्डे

नवनीत पाण्डेनवनीत पाण्डे26 Sept 1962

3 min read · 12.4K reads

अगर मैं कहीं हूं
तो होगा ही
मेरा एक समय अपना
जैसा कि होता है सबका अपना समय
कहीं एक मिनट आगे
कहीं एक मिनट पीछे
कहीं सैकेण्ड-दो सैकेण्ड का ही रहता है अंतर
कहीं घण्टों हो जाता है नीचे-ऊपर
हर कलाई पर बंधा है समय
अलग-अलग समय
सबका अपना समय
सच है
किसी का समय
नहीं मिलता किसी के समय से
जैसे कि
मेरा भी समय नहीं मिलता आप से
पर मेरी घड़ी सही नहीं है
सिद्ध नहीं कर सकते आप!
नवनीत पाण्डे
About the poet

नवनीत पाण्डे

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like