गाता हूं कविता - नवनीत पाण्डे

नवनीत पाण्डेनवनीत पाण्डे26 Sept 1962

2 min read · 12.4K reads

लिखते हुए
गाता हूं कविता
रचता हूं राग
साधते हुए
वादी, संवादी और
वर्जित सुर सारे
अपनी ताल में
तुम सुनते हुए
देखना !
मेरा यह शब्द राग
कहीं कुछ छूट तो नहीं गया?
सुनना-देखना होते हुए
नवनीत पाण्डे
About the poet

नवनीत पाण्डे

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like