आपका समय - नवनीत पाण्डे

नवनीत पाण्डेनवनीत पाण्डे26 Sept 1962

3 min read · 12.4K reads

आपका समय षुरू होता है अब-
अब यानी- एक उत्तर
अब यानी- एक समय
समय जो शुरू हुआ है अब
नहीं जिस में कहीं भी
एक बीता हुआ पल
बीती रही उम्र, स्मृतियां
सब- कुछ अबः
अब यानी एक नई दुनिया
अब यानी एक नया जन्म
अब यानी एक नई चकाचौंध
अब यानी एक नई कौंध
अब यानी एक नया तिलिस्म
एक नया धमाका
एक नया डॉन
एक नया अभियान
एक नया युद्ध
एक नया मौन
मौन अर्थात् एक उत्तरविहीन प्रष्न
मौन अर्थात् एक प्रष्नविहीन उत्तर
जिस में शुरू होता है एक नया समय
एक नए ‘आप’ के लिए
अनंत समय
अनंत अब
और अनंत ‘आप’
नवनीत पाण्डे
About the poet

नवनीत पाण्डे

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like