मृतक शरीर - नाथूराम शर्मा शंकर

नाथूराम शर्मा शंकरनाथूराम शर्मा शंकर

2 min read · 12.4K reads

घर में रहा न रहने वाला।
खोल गया सब द्वार किसी में, लगा न फाटक-ताला,
आज निशंक अदृष्ट बली ने, घेर-घसीट निकाला।
जाने किस पुर की बाखर में, अबकी बार बिठाला,
हा ! प्रासादिक परिवर्तन का, अटका कष्ट-कसाला।
ढंग बिगाड़ दिया मन्दिर का, अंग-भंग कर डाला,
श्रीहत हुआ अमंगल छाया, कहीं न ओज-उजाला।
‘शंकर’ ऐसे पर-बन्धन से, पडे़ न पल को पाला,
आग लगे इस बन्दी-गृह में, मिले महा सुख-शाला।
नाथूराम शर्मा शंकर
About the poet

नाथूराम शर्मा शंकर

View profile & all 63 Poems / Stories

More from नाथूराम शर्मा शंकर

  1. ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से - नाथूराम शर्मा शंकर

    ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से,भिन्नता की भीत, करतार ने लगाई है।

    12.4K reads
  2. कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में - नाथूराम शर्मा शंकर

    कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में,कोमलता तिल के प्रसून की समाई है।

    12.4K reads
  3. आनन की ओर चले आवत चकोर मोर - नाथूराम शर्मा शंकर

    आनन की ओर चले आवत चकोर मोर,दौर-दौर बार-बार बेनी झटकत हैं।

    12.4K reads
  4. झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक - नाथूराम शर्मा शंकर

    झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक,लटकी लटन में लिपट लटकत हैं।

    12.4K reads
  5. छबि छाई ऋतुराज की - नाथूराम शर्मा शंकर

    तोरण पताकाधारी उन्नत वितान तने,बगरी विचित्रता सजावट के साज की ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like