महा निद्रा - नाथूराम शर्मा शंकर

नाथूराम शर्मा शंकरनाथूराम शर्मा शंकर

2 min read · 12.4K reads

अरी उठ खेल हमारे संग।
आँखें खोल बोल अलबेली, उर उपजाय उमंग,
ऐसो खेल पसार सहेली, होय अलख लख दंग।
करि, केहरि, कपोत, काकोदर, कोकिल, कीर कुरंग,
कलश, कंज, कोदण्ड, कलाधर, कर सब को रस भंग।
सेज बिसार धरा पर पौढ़ी, उठत न एकहु अंग,
कलित कलेवर को कर डारो, क्यों बिन कोप कुढंग।
अस्त भयो बगराय ताप-तम, ‘शंकर’ मोद पतंग,
मुँद गए शोक-सरोज-कोश में, प्रेमिन के मन भ्रंग।
नाथूराम शर्मा शंकर
About the poet

नाथूराम शर्मा शंकर

View profile & all 63 Poems / Stories

More from नाथूराम शर्मा शंकर

  1. ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से - नाथूराम शर्मा शंकर

    ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से,भिन्नता की भीत, करतार ने लगाई है।

    12.4K reads
  2. कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में - नाथूराम शर्मा शंकर

    कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में,कोमलता तिल के प्रसून की समाई है।

    12.4K reads
  3. आनन की ओर चले आवत चकोर मोर - नाथूराम शर्मा शंकर

    आनन की ओर चले आवत चकोर मोर,दौर-दौर बार-बार बेनी झटकत हैं।

    12.4K reads
  4. झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक - नाथूराम शर्मा शंकर

    झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक,लटकी लटन में लिपट लटकत हैं।

    12.4K reads
  5. छबि छाई ऋतुराज की - नाथूराम शर्मा शंकर

    तोरण पताकाधारी उन्नत वितान तने,बगरी विचित्रता सजावट के साज की ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like