जीवन काल - नाथूराम शर्मा शंकर

नाथूराम शर्मा शंकरनाथूराम शर्मा शंकर

3 min read · 12.4K reads

जीवन बीत रहा अनमोल,
इसको कौन रोक सकता है।
चलता काल टिके कब हाय, सटके सब को नाच नचाय,
लपका लपके किसे न खाय, अस्थिर नेक नहीं थकता है।
हायन, मास, पक्ष सित-श्याम, तैथिक मान रात-दिन याम,
भागें घटिका-पल अविराम, क्षण को भी न पैर पकता है।
सरके वर्तमान बन भूत, गति का गहे अनागत सूत,
त्रिकली, द्रुतगामी, रविदूत, किसकी छाक नहीं छकता है।
सब जग दौडे़ इसके साथ, लगता हा, न विपल भी हाथ,
सुनलो रंक और नरनाथ, ‘शंकर’ वृथा नहीं बकता है।
नाथूराम शर्मा शंकर
About the poet

नाथूराम शर्मा शंकर

View profile & all 63 Poems / Stories

More from नाथूराम शर्मा शंकर

  1. ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से - नाथूराम शर्मा शंकर

    ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से,भिन्नता की भीत, करतार ने लगाई है।

    12.4K reads
  2. कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में - नाथूराम शर्मा शंकर

    कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में,कोमलता तिल के प्रसून की समाई है।

    12.4K reads
  3. आनन की ओर चले आवत चकोर मोर - नाथूराम शर्मा शंकर

    आनन की ओर चले आवत चकोर मोर,दौर-दौर बार-बार बेनी झटकत हैं।

    12.4K reads
  4. झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक - नाथूराम शर्मा शंकर

    झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक,लटकी लटन में लिपट लटकत हैं।

    12.4K reads
  5. छबि छाई ऋतुराज की - नाथूराम शर्मा शंकर

    तोरण पताकाधारी उन्नत वितान तने,बगरी विचित्रता सजावट के साज की ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like