गर्दभ-दुर्दृष्य - नाथूराम शर्मा शंकर

नाथूराम शर्मा शंकरनाथूराम शर्मा शंकर

5 min read · 12.4K reads

घूरे पर घबराय रहा है,
देखो रे इस व्याकुल खर को!
और घने रासभ चरते थे, धँगने धार पेट भरते थे,
छोड़ इसे अनखाय कुम्हारी, सब को हाँक ले गई घर को।
आगे गुड़हर, घास नहीं है, गदली पोखर पास नहीं है,
हा ! पानी बिन तड़प रहा है, लोटे-पीटे इधर-उधर को।
लीद लपेटा विकल पड़ा है, चक्र काँच का निकल पड़ा है,
मूम कीच में उछल रही है, ओछी पूँछ डुलाय चमर को।
घायल घोर कष्ट सहता है, ठौर-ठौर शोणित बहता है,
मार मक्खियाँ भिनक रही है, काट रहे हैं कीट कमर को।
कुक्कुर तंगड़ तोड़ चुके हैं, वायस अँखियाँ फोड़ चुके हैं,
गीदड़ अंतड़ी काढ़ चुके हैं, अवगति ने बल-हीन किया है,
मींच घींच धर भींच रही है, खींच रही है प्रेत-नगर को।
जीवन खेल खिलाय चुका है, भोग-विलास बिलाय चुका है,
जीव-हंस अब उड़ जावेगा, त्याग पुराने तन-पंजर को।
ऐसा देख अमंगल इसका,कातर चित्त न होगा किस का,
तज अभिमान भजो रे भाई, करुणा-सिन्धु सत्य ‘शंकर’ को।
नाथूराम शर्मा शंकर
About the poet

नाथूराम शर्मा शंकर

View profile & all 63 Poems / Stories

More from नाथूराम शर्मा शंकर

  1. ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से - नाथूराम शर्मा शंकर

    ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से,भिन्नता की भीत, करतार ने लगाई है।

    12.4K reads
  2. कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में - नाथूराम शर्मा शंकर

    कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में,कोमलता तिल के प्रसून की समाई है।

    12.4K reads
  3. आनन की ओर चले आवत चकोर मोर - नाथूराम शर्मा शंकर

    आनन की ओर चले आवत चकोर मोर,दौर-दौर बार-बार बेनी झटकत हैं।

    12.4K reads
  4. झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक - नाथूराम शर्मा शंकर

    झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक,लटकी लटन में लिपट लटकत हैं।

    12.4K reads
  5. छबि छाई ऋतुराज की - नाथूराम शर्मा शंकर

    तोरण पताकाधारी उन्नत वितान तने,बगरी विचित्रता सजावट के साज की ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like