अर्थाभिमानी - नाथूराम शर्मा शंकर

नाथूराम शर्मा शंकरनाथूराम शर्मा शंकर

3 min read · 12.4K reads

तेरे अस्थिर हैं सब ठाठ,
इन पर क्यों घमण्ड करता है।
भिक्षुक और मेदिनीनाथ, भव तज भागे रीते हाथ,
क्या कुछ गया किसी के साथ, तो भी तू न ध्यान धरता है।
उतरी लड़काई की भंग, टूटा तरुणाई का तंग,
जमने लगा जरा रंग, भूला नेक नहीं डरता है।
होगा मरण-काल का योग, तुझ से छूटेंगे सुख-भोग,
आकर पूछेंगे पुर-लोग, अब क्यों अभिमानी मरता है।
प्यारे चेत प्रमाद विसार, कर ले औरों का उपकार,
‘शंकर’-स्वामी को उर धार, यों सद्भक्त जीव तरता है।
नाथूराम शर्मा शंकर
About the poet

नाथूराम शर्मा शंकर

View profile & all 63 Poems / Stories

More from नाथूराम शर्मा शंकर

  1. ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से - नाथूराम शर्मा शंकर

    ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से,भिन्नता की भीत, करतार ने लगाई है।

    12.4K reads
  2. कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में - नाथूराम शर्मा शंकर

    कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में,कोमलता तिल के प्रसून की समाई है।

    12.4K reads
  3. आनन की ओर चले आवत चकोर मोर - नाथूराम शर्मा शंकर

    आनन की ओर चले आवत चकोर मोर,दौर-दौर बार-बार बेनी झटकत हैं।

    12.4K reads
  4. झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक - नाथूराम शर्मा शंकर

    झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक,लटकी लटन में लिपट लटकत हैं।

    12.4K reads
  5. छबि छाई ऋतुराज की - नाथूराम शर्मा शंकर

    तोरण पताकाधारी उन्नत वितान तने,बगरी विचित्रता सजावट के साज की ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like