अधम नहीं उद्धारे

Nathuram SharmaNathuram Sharma1 Jan 1859 – 1 Jan 1932

1 min read · 12.6K reads

ऐसी अमित कृपा कर प्यारे।
मेघ महा भ्रम के उड़जावें तर्क-पवन के मारे,
दिव्य ज्ञान-दिनकर के आगे खिलें न दुर्मत-तारे।
संवित सिद्ध सुधारें हम को, छूटें अवगुण सारे,
उमगे न्याय-नीति की महिमा, विकसें भाव हमारे।
रहें न जन पौरुष के प्रेमी सुख-समाज से न्यारे,
डूब मरें संकट-सागर में, पतित प्रेम-हत्यारे।
अब तो सुन पुकार पुत्रों की, हे पितु पालन हारे,
‘शंकर’ क्या हम-से, बहुतेरे, अधम नहीं उद्धारे।

Nathuram Sharma
About the poet

Nathuram Sharma

Nathuram Sharma (Hindi: नाथूराम शर्मा), better known by his pen-name Mahakavi Shankar (Hindi: शंकर), (1859–1932) was a Hindi and Urdu poet from Harduaganj, Aligarh, North-Western Provinces (Now Uttar Pradesh), British India. He worked with the Irrigation Depa…

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like