आवत सुभाष रात सपने में देखी ‘नाथ - नाथ कवि

नाथ कविनाथ कवि

2 min read · 12.4K reads

आवत सुभाष रात सपने में देखी ‘नाथ’।
संग चालीस लक्ष्य सैन बलवान है॥
जल चर, थल चर, यान हूँ अनेकन हैं।
टैंक, लौरी, कारन में भारी सामान है॥
भारत आजाद हेत, आयौ द्वार भारत के।
क्राँतिकारी नेता याकौ जानत जहान है॥
‘माँत जय भारत की’ बोल रहे चारों ओर।
शोर भयौ भारी साथ नाजी ना जापान हैं॥
नाथ कवि
About the poet

नाथ कवि

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like