नासिर क्या कहता फिरता है - नासिर काज़मी

नासिर काज़मीनासिर काज़मी8 Sept 1925 – 2 Sept 1972

3 min read · 12.4K reads

नासिर क्या कहता फिरता है कुछ न सुनो तो बेहतर है
दीवाना है दीवाने के मुँह न लगो तो बेहतर है

कल जो था वो आज नहीं जो आज है कल मिट जायेगा
रूखी-सूखी जो मिल जाये शुक्र करो तो बेहतर है

कल ये ताब-ओ-तवाँ न रहेगी ठंडा हो जायेगा लहू
नाम-ए-ख़ुदा हो जवाँ अभी कुछ कर गुज़रो तो बेहतर है

क्या जाने क्या रुत बदले हालात का कोई ठीक नहीं
अब के सफ़र में तुम भी हमारे साथ चलो तो बेहतर है

कपड़े बदल कर बाल बना कर कहाँ चले हो किस के लिये
रात बहुत काली है नासिर घर में रहो तो बेहतर है
नासिर काज़मी
About the poet

नासिर काज़मी

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like