सोचते थे कि हो ना-वाक़िफ़-ए-आदाब-ए-वफ़ा
तुम में तो तर्क-ए-तअ'ल्लुक़ का सलीक़ा भी नहीं
देख के हम को
परेशान से हो जाते हो
दो क़दम बढ़ते हो
घबराए से रुक जाते हो
लब पे बे-साख़्ता सी बात
ठहर जाती है
जाने क्या सोच के माथे पे नमी आती है
अब किसे कहते हो जानाँ
कभी पूछा हम ने
हम पे तो ख़ैर जो गुज़री
तुम्हें टोका हम ने
फिर ये उलझन ये तरद्दुद ये शिकायत कैसी
हम हुए ग़ैर तो
ग़ैरों पे इनायत कैसी








