साँवली रंगत - नज़्म

नसीम सय्यदनसीम सय्यद

1 min read · 12.5K reads

तुम आख़िर इस क़दर क्यूँ रो रही हो

बद-शुगूनी मत करो

ये तो दुआएँ माँगने का वक़्त है

शायद वो

'''हाँ'' कह दें

चलो उट्ठो

ये अपने सारे आँसू

ज़ात की तकरीम की बातें

ये अपना आगही का फ़ल्सफ़ा

सब ज़ब्त के सर-पोश से ढाँको

नज़र नीची रहे

बे-चारगी की शाल

माथे तक घसीटो

ओर

अपने काँपते हाथों से

अपनी ज़ात का ये ख़्वान

उन के सामने चुन दो

ख़ुदा रक्खे बड़े ताजिर हैं

गहरी है नज़र उन की

तुम्हारी साँवली रंगत

और उस पर होश की बातें

मुझे तो हौल आता है

कहीं वो

''ना''

न कह दें

नसीम सय्यद
About the poet

नसीम सय्यद

View profile & all 38 Poems / Stories

More from नसीम सय्यद

  1. मैं जब भी ख़ौफ़ के लश्कर को ज़ेर कर आई - नसीम सय्यद

    मैं जब भी ख़ौफ़ के लश्कर को ज़ेर कर आईनई ज़मीन मेरे पैरों तले उभर आई

    12.4K reads
  2. नक़्श-ए-महरूमी-ए-तक़दीर को तदबीर में रख - नसीम सय्यद

    नक़्श-ए-महरूमी-ए-तक़दीर को तदबीर में रखसई-ए-इम्काँ से गुज़र शौक़ को तामीर में रख

    12.4K reads
  3. रस्ता कोई मेयार से हट कर नहीं देखा - नसीम सय्यद

    रस्ता कोई मेयार से हट कर नहीं देखाक़ामत से किसी साए को घट कर नहीं देखा

    12.4K reads
  4. ज़र्द पत्तों की रूत क्या क्या न समझाए मुझे - नसीम सय्यद

    ज़र्द पत्तों की रूत क्या क्या न समझाए मुझेहर थका हारा शजर आईना दिखलाए मुझे

    12.4K reads
  5. बात-बे-बात ये ता'ना ये मलामत क्या है

    बात-बे-बात ये ता'ना ये मलामत क्या हैयही होती है मोहब्बत तो अदावत क्या है

    12.4K reads