समझौता - नज़्म

नसीम सय्यदनसीम सय्यद

1 min read · 12.4K reads

समझौते के दालानों की

हर चीज़ सजल सी होती है

हर ताक़ सजा सा लगता है

इक फ़र्ज़-ए-मुसलसल की धुन पर

दो पैर थिरकते रहते हैं

हाथों की लकीरों में लिक्खे

दो बोल

खनकते रहते हैं

हिम्मत की चटख़ती शाख़ों से

कच्चे दिन तोड़े जाते हैं

और पाल लगाई जाती है

रातों के बान के बिस्तर पर

तहज़ीब के गूँगे जिस्मों की

संजाब बिछाई जाती है

हर चीज़ सजल लगती है मगर

इक हरा भरा शादाब बदन

देखे में घनेरा लगता है

और अंदर गलता जाता है

गर्दिश में लहू की तह-दर-तह

इक रेत उतरती जाती है

और सिलवट सिलवट साँसो में

बे-रहम घने सन्नाटे की

इक काई सी जमती जाती है

समझौते के

चिकने उजले दालानों में

इक जिस्म धरा रह जाता है

और अंदर अंदर इक दीमक

सारी रौनक़ खा जाती है

नसीम सय्यद
About the poet

नसीम सय्यद

View profile & all 38 Poems / Stories

More from नसीम सय्यद

  1. मैं जब भी ख़ौफ़ के लश्कर को ज़ेर कर आई - नसीम सय्यद

    मैं जब भी ख़ौफ़ के लश्कर को ज़ेर कर आईनई ज़मीन मेरे पैरों तले उभर आई

    12.4K reads
  2. नक़्श-ए-महरूमी-ए-तक़दीर को तदबीर में रख - नसीम सय्यद

    नक़्श-ए-महरूमी-ए-तक़दीर को तदबीर में रखसई-ए-इम्काँ से गुज़र शौक़ को तामीर में रख

    12.4K reads
  3. रस्ता कोई मेयार से हट कर नहीं देखा - नसीम सय्यद

    रस्ता कोई मेयार से हट कर नहीं देखाक़ामत से किसी साए को घट कर नहीं देखा

    12.4K reads
  4. ज़र्द पत्तों की रूत क्या क्या न समझाए मुझे - नसीम सय्यद

    ज़र्द पत्तों की रूत क्या क्या न समझाए मुझेहर थका हारा शजर आईना दिखलाए मुझे

    12.4K reads
  5. बात-बे-बात ये ता'ना ये मलामत क्या है

    बात-बे-बात ये ता'ना ये मलामत क्या हैयही होती है मोहब्बत तो अदावत क्या है

    12.4K reads