सीढी - नरेश सक्सेना

नरेश सक्सेनानरेश सक्सेना16 Sept 1939

1 min read · 12.4K reads

मुझे एक सीढ़ी की तलाश है
सीढ़ी दीवार पर
चढ़ने के लिए नहीं
बल्कि नींव में उतरने के लिए
मैं किले को जीतना नहीं
उसे ध्वस्त कर देना चाहता हूँ
नरेश सक्सेना
About the poet

नरेश सक्सेना

View profile & all 55 Poems / Stories