पानी - नरेश सक्सेना

नरेश सक्सेनानरेश सक्सेना16 Sept 1939

2 min read · 12.4K reads

ख़त्म हुआ ईंटों के जोड़ों का तनाव
प्लास्टर पर उभर आई हल्की-सी मुस्कान
दौड़ी-दौड़ी चीटियाँ ले आईं अपना अन्न-जल
फूटने लगे अंकुर
जहाँ था तनाव वहाँ
होने लगा उत्सव
हँसी
हँसी

हँसते-हँसते दोहरी हुई जाती है दीवार।
नरेश सक्सेना
About the poet

नरेश सक्सेना

View profile & all 55 Poems / Stories