धूप - नरेश सक्सेना

नरेश सक्सेनानरेश सक्सेना16 Sept 1939

2 min read · 12.4K reads

सर्दियों की सुबह, उठ कर देखता हूँ[1]
धूप गोया शहर के सारे घरों को
जोड़ देती है

ग़ौर से देखें अगरचे
धूप ऊँचे घरों के साये तले
उत्तर दिशा में बसे कुछ छोटे घरों को
छोड़ देती है ।

पूछ ले कोई
कि किनकी छतों पर भोजन पकाती
गर्म करती लान,
औ ‘बिजली जलाती धूप आखिऱ
नदी नालों के किनारे बसे इतने ग़रीबों से क्यों भला
मुँह मोड़ लेती है.
नरेश सक्सेना
About the poet

नरेश सक्सेना

View profile & all 55 Poems / Stories