औकात - नरेश सक्सेना

नरेश सक्सेनानरेश सक्सेना16 Sept 1939

2 min read · 12.4K reads

वे पत्थरों को पहनाते हैं लंगोट
पौधों को
चुनरी और घाघरा पहनाते हैं

वनों, पर्वतों और आकाश की
नग्नता से होकर आक्रांत
तरह-तरह से
अपनी अश्लीलता का उत्सव मनाते हैं

देवी-देवताओं को
पहनाते हैं आभूषण
और फिर उनके मन्दिरों का
उद्धार करके
उन्हें वातानुकूलित करवाते हैं

इस तरह वे
ईश्वर को
उसकी औकात बताते हैं ।
नरेश सक्सेना
About the poet

नरेश सक्सेना

View profile & all 55 Poems / Stories