यह लालटेन - नरेश अग्रवाल

नरेश अग्रवालनरेश अग्रवाल1 Sept 1960

1 min read · 12.4K reads

सभी सोए हुए हैं
केवल जाग रही है
एक छोटी-सी लालटेन

रत्ती भर है
प्रकाश जिसका
घर में पड़े अनाज जितना

बचाने के लिए जिसे
पहरा दे रही है यह
रात-भर ।
नरेश अग्रवाल
About the poet

नरेश अग्रवाल

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like