तुम्हारे न रहने पर - नरेश अग्रवाल

नरेश अग्रवालनरेश अग्रवाल1 Sept 1960

3 min read · 12.4K reads

थोड़ा-थोड़ा करके
सचमुच हमने पूरा खो दिया तुम्हें
पछतावा है हमें
तुम्हें खोते देखकर भी
कुछ भी नहीं कर पाए हम

अब हमारी ऑंखें सूनी हैं,
जिन्हें नहीं भर सकतीं
असंख्य तारों की रोशनी भी
और न ही है कोई हवा
मौजूद इस दुनिया में
जो महसूस करा सके
उपस्‍थिति तुम्हारी

एक भार जो दबाए रखता था
हर पल हमारे प्रेम के अंग
उठ गया है, तुम्हारे न रहने से
अब कितने हल्के हो गए हैं हम
तिनके की तरह पानी में बहते हुए ।
नरेश अग्रवाल
About the poet

नरेश अग्रवाल

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like