कौन पढ़ेगा ? - नरेन्द्र मोहन

नरेन्द्र मोहननरेन्द्र मोहन30 Sept 1935

1 min read · 12.4K reads

रंगों की बुनावट में चमक है
अब भी

चमक में छिपा है कोई संदेश
कल का
कल के लिए

गिरती दीवारों पर अंकित है
एक अबूझ लिपि

कौन पढ़ेगा
ढहती इमारत की भाषा ?
नरेन्द्र मोहन
About the poet

नरेन्द्र मोहन

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like