स्मृति : एक हादसा - नरेन्द्र मोहन

नरेन्द्र मोहननरेन्द्र मोहन30 Sept 1935

2 min read · 12.4K reads

आगे देखते हुए
पीछे देखना
और पीछे देखते हुए
आज को फलांग
आगे की अटकलें
एक हिक़मत

पीछे त्रास, सामने लोभ और
आगे कुछ भी नहीं का अंधेरा
स्मृति एक तार है
आगे-पीछे खिंचता
टूटता-टूटता
न टूटता
कोई अज्ञात संकेत या आशंका
इतिहास के खेल में
स्मृति
एक हादसा ।
नरेन्द्र मोहन
About the poet

नरेन्द्र मोहन

View profile & all 8 Poems / Stories