सूखी नदी - नरेन्द्र जैन

नरेन्द्र जैननरेन्द्र जैन2 Sept 1948

2 min read · 12.4K reads

यहाँ से करीब ही
बहती है
सूखी हुई नदी

यहाँ बैठे-बैठे सुनता हूँ
सूखी नदी की लहरों का शोर

देखता हूँ एक नौका
जो सूखी नदी की लहरों में बढ़ी जा रही

एक सूखी नदी
जीवंत नदी की स्मृति बनी हुई है

एक
सूखी नदी के किनारे
जल से भरा खाली घड़ा लिए
वह स्त्री
घर की ओर लौट रही है।
नरेन्द्र जैन
About the poet

नरेन्द्र जैन

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like