प्रेम - नन्दकिशोर नवल

नन्दकिशोर नवलनन्दकिशोर नवल2 Sept 1937 – 12 Sept 2020

2 min read · 12.4K reads

मेरे प्राणों के शिखर ज्योतिर्मय हो रहे हैं,
मेरे मन के आम्रवन में मलयपवन का संचार हो रहा है,
मेरे अन्तर के शालिक्षेत्र पर चन्दा का अमृत बरस रहा है,
मेरे हृदय की डाली में कोंपलें फूट रही हैं,
मेरी चेतना का क्षितिज परिधान बदल रहा है,
मेरे मानसलोक में एक अपर लोक से किरणें आ रही हैं
क्या भीतर की पपड़ियाँ तोड़कर
तुम निकल रहे हो,
प्रेम ?
नन्दकिशोर नवल
About the poet

नन्दकिशोर नवल

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like