लौट आया हूँ गाँव से - नन्दकिशोर नवल

नन्दकिशोर नवलनन्दकिशोर नवल2 Sept 1937 – 12 Sept 2020

1 min read · 12.4K reads

लौट आया हूँ गाँव से ।
छोड़ आया हूँ पीछे
गाँव के लोगों को,
गाँव की सड़क को
और गाँव के छोटे-से स्टेशन को,
लेकिन रह गई है
मन में हिलती
ईख की सफ़ेद झण्डी ।
नन्दकिशोर नवल
About the poet

नन्दकिशोर नवल

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like