बाँसुरी की फूँक - नन्दकिशोर नवल

नन्दकिशोर नवलनन्दकिशोर नवल2 Sept 1937 – 12 Sept 2020

2 min read · 12.4K reads

जिस छिद्र में फूँक भरने से
मेरी बाँसुरी बजती है,
तुमने उसी में फूँक भरी है ।

उस फूँक से जो स्वर निकलेगा,
उससे सारा जंगल हिल उठेगा ।
पक्षी बोल उठेंगे,
हवा चल पड़ेगी,
फूल खिल उठेगा ।

रचनाकाल : 7. 3. 1976
नन्दकिशोर नवल
About the poet

नन्दकिशोर नवल

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like