दिन बीता, पर नहीं बीतती साँझ - नामवर सिंह

नामवर सिंहनामवर सिंह28 Sept 1926 – 19 Sept 2019

2 min read · 12.4K reads

दिन बीता,
पर नहीं बीतती,
नहीं बीतती साँझ

नहीं बीतती,
नहीं बीतती,
नहीं बीतती साँझ

ढलता-ढलता दिन
दृग की कोरों से ढुलक न पाया

मुक्त कुन्तले !
व्योम मौन मुझ पर तुम-सा ही छाया

मन में निशि है
किन्तु नयन से
नहीं बीतती साँझ
नामवर सिंह
About the poet

नामवर सिंह

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like