मिरा आग़ोश-ए-नज़र याद आया

नज्म आफ़न्दीनज्म आफ़न्दी

1 min read · 12.4K reads

मिरा आग़ोश-ए-नज़र याद आया

जल्वा-ए-दोस्त को घर याद आया

आँख हंगामा-ए-महशर में खुली

फ़ित्ना-ए-राहगुज़र याद आया

ग़ैरत-ए-इश्क़ भी हाथों से गई

दिल अगर बार-ए-दिगर याद आया

अब मिलाते नहीं दुनिया से नज़र

कोई गुस्ताख-नज़र याद आया

आप के दर पे मिला सर अपना

सज्दा याद आया तो सर याद आया

होश-ए-हस्ती पे हुआ जोश-ए-करम

दिल इधर दर्द उधर याद आया

आज बैठे हैं वो शमशीर-ब-कफ़

किस गुनहगार का सर याद आया

'नज्म' ये फ़िक्र है नज़्र-ए-'ग़ालिब'

'ग़ालिब'-ए-ख़स्ता जिगर याद आया

नज्म आफ़न्दी
About the poet

नज्म आफ़न्दी

उपनाम : 'नज्म आफ़न्दी' मूल नाम : मिर्ज़ा तजम्मुल हुसैन जन्म : आगरा, उत्तर प्रदेश निधन : 21 Dec 1975 | कराची, सिंध नज्मआफ़न्दी, मिर्ज़ा तजम्मुल हुसैन (1893-1976) प्रतिष्ठित लोकप्रिय शाइर जो राष्ट्रीय भावना से प्रेरित थे। फ़रसी, उर्दू, हिंदी और अंग्रेज़ी जानते थ…

View profile & all 16 Poems / Stories