आज़ादी - नज़्म

नैना आदिलनैना आदिल

1 min read · 12.4K reads

रस्ते में पड़े रोड़े पत्थर

पहरा देते वर्दी वाले

दूर से आता शोर-शराबा

नुक्कड़ पे पड़ी ख़ाली बोतल

कार के नीचे सोता कुत्ता

और ग़ुबार उड़ाती हवाएँ

सब कुछ अच्छा लगता है

जब चलने की आज़ादी हो

नैना आदिल
About the poet

नैना आदिल

जन्म : कराची, सिंध LCCN : n2019241283

View profile & all 26 Poems / Stories