कुछ तो कहिये - नईम

नईमनईम1 Sept 1935 – 9 Sept 2009

3 min read · 12.4K reads

कुछ तो कहिये कि सुने हम भी माजरा क्या है।
जीना दुश्वार तो मरने का आसरा क्या है।

लाखों तूफान आँधियों में जो महफूज रही
बता आये खाके वतन तेरा फलसफा क्या है।

न कोई लब्ज न जुमला जुबाने दिल है वो
कोई हस्सास ही पूछे ‘वाहवा’ क्या है।

जिन्हें नजीर से निस्वत न है ‘राघव’ से लगाव
हमीं बतायें क्या उनको कि ‘आगरा’ क्या है।

चला जो गाँवों-जवारों से हुआ ‘वेगम’ का
हमीं बतायें क्या उनको कि दादरा क्या है ।