धूप न निकली आज - नागेश पांडेय ‘संजय

नागेश पांडेय संजयनागेश पांडेय संजय2 Sept 1974

3 min read · 12.4K reads

धूप न निकली आज,
कहीं बीमार तो नहीं?

सुबह-सुबह आ जाती थी
इतराती-इठलाती थी,
कभी आग बरसाती थी
जो हो, मन को भाती थी।

किए बेतुके काज,
मगर हर बार तो नहीं,
धूप न निकली आज,
कहीं बीमार तो नहीं?

क्यों की आनाकानी है?
कोई कारस्तानी है,
ये इसकी मनमानी है,
या फिर और कहानी है।

मिली सूर्य से कहीं
डाँट-फटकार तो नहीं?
धूप न निकली आज,
कहीं बीमार तो नहीं?
नागेश पांडेय संजय
About the poet

नागेश पांडेय संजय

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like