लुंपेन का गीत

Nabarun Bhattacharyaनवारून भट्टाचार्य23 Jun 1948 – 31 Jul 2014

1 min read · 12.6K reads

हर रात हमारी जुए में
कोई न कोई जीत लेता है चाँद
चाँद को तुड़वा कर हम खुदरे तारे बना लेते हैं

हमारी जेबें फटी हैं
उन्हीं छेदों से सारे तारे गिर जाते हैण
उड़कर चले हैं आकाश में

तब नींद आती है हमारी ज़र्द आँखों में
स्वप्न के हिंडोले में हम काँपते हैं थर-थर
हमें ढोते हुए चलती चली जाती है रात
रात जैसे एक पुलिस की गाड़ी.

Nabarun Bhattacharya
About the poet

Nabarun Bhattacharya नवारून भट्टाचार्य

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like