शोख़ कहता है बे-हया जाना

मोमिन खाँ मोमिनमोमिन खाँ मोमिन

1 min read · 12.4K reads

शोख़ कहता है बे-हया जाना

देखो दुश्मन ने तुम को क्या जाना

शोला-ए-दिल को नाज़-ए-ताबिश है

अपना जल्वा ज़रा दिखा जाना

शौक़ ने दूरबाश-ए-आदा को

उस की महफ़िल में मर्हबा जाना

उस के उठते ही हम जहाँ से उठे

क्या क़यामत है दिल का आ जाना

घर में ख़ुद-रफ़्तगी से धूम मची

क्यूँके हो उस तलक मिरा जाना

पूछना हाल-ए-यार है मंज़ूर

मैं ने नासेह का मुद्दआ' जाना

मय न उतरी गले से जो उस बिन

मुझ को यारों ने पारसा जाना

शिकवा करता है बे-नियाज़ी का

तू ने 'मोमिन' बुतों को क्या जाना

मोमिन खाँ मोमिन
About the poet

मोमिन खाँ मोमिन

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मोमिन खाँ मोमिन

  1. वो जो हम में तुम में क़रार था तुम्हें याद हो कि न याद हो

    वो जो हम में तुम में क़रार था तुम्हें याद हो कि न याद होवही या'नी वा'दा निबाह का तुम्हें याद हो कि न याद हो

    12.4K reads
  2. असर उस को ज़रा नहीं होता

    असर उस को ज़रा नहीं होतारंज राहत-फ़ज़ा नहीं होता

    12.4K reads
  3. आँखों से हया टपके है अंदाज़ तो देखो

    आँखों से हया टपके है अंदाज़ तो देखोहै बुल-हवसों पर भी सितम नाज़ तो देखो

    12.4K reads
  4. रोया करेंगे आप भी पहरों इसी तरह

    रोया करेंगे आप भी पहरों इसी तरहअटका कहीं जो आप का दिल भी मिरी तरह

    12.4K reads
  5. दफ़्न जब ख़ाक में हम सोख़्ता-सामाँ होंगे

    दफ़्न जब ख़ाक में हम सोख़्ता-सामाँ होंगेफ़िल्स माही के गुल-ए-शम-ए-शबिस्ताँ होंगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like