सौदा था बला-ए-जोश पर रात

मोमिन खाँ मोमिनमोमिन खाँ मोमिन

1 min read · 12.4K reads

सौदा था बला-ए-जोश पर रात

बिस्तर पर बिछाए नेश्तर रात

बिगड़े थे यहाँ वो आन कर रात

बे-तौर बनी थी जान पर रात

हम ता-सहर आप में नहीं थे

क्या जाने रहे वो किस के घर रात

अफ़्साना समझ के सो गए वो

काम आई फ़ुग़ान-ए-बे-असर रात

आईने में हो न मोम जादू

सोते नहीं अब वो ता-सहर रात

तारे आँखें झपक रहे थे

था बाम पे कौन जल्वा-गर रात

अंधेर पड़ा ज़माने में हाए

ने दिन को है मेहर ने क़मर रात

इस लैल-ओ-नहार-ए-ग़म ने मारा

है रोज़ से सियाह-तर रात

क्या पूछो हो मुनकर-ओ-नकीर आह

बिगड़े जो वो तान-ए-ग़ैर पर रात

ये बात बढ़ी कि मर गए हम

मौत आई थी क़िस्सा मुख़्तसर रात

इस घर में है ऐश-ए-ख़ुल्द 'मोमिन'

क्या जाने कहाँ है दिन किधर रात

मोमिन खाँ मोमिन
About the poet

मोमिन खाँ मोमिन

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मोमिन खाँ मोमिन

  1. वो जो हम में तुम में क़रार था तुम्हें याद हो कि न याद हो

    वो जो हम में तुम में क़रार था तुम्हें याद हो कि न याद होवही या'नी वा'दा निबाह का तुम्हें याद हो कि न याद हो

    12.4K reads
  2. असर उस को ज़रा नहीं होता

    असर उस को ज़रा नहीं होतारंज राहत-फ़ज़ा नहीं होता

    12.4K reads
  3. आँखों से हया टपके है अंदाज़ तो देखो

    आँखों से हया टपके है अंदाज़ तो देखोहै बुल-हवसों पर भी सितम नाज़ तो देखो

    12.4K reads
  4. रोया करेंगे आप भी पहरों इसी तरह

    रोया करेंगे आप भी पहरों इसी तरहअटका कहीं जो आप का दिल भी मिरी तरह

    12.4K reads
  5. दफ़्न जब ख़ाक में हम सोख़्ता-सामाँ होंगे

    दफ़्न जब ख़ाक में हम सोख़्ता-सामाँ होंगेफ़िल्स माही के गुल-ए-शम-ए-शबिस्ताँ होंगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like