हो न बेताब अदा तुम्हारी आज

मोमिन खाँ मोमिनमोमिन खाँ मोमिन

1 min read · 12.4K reads

हो न बेताब अदा तुम्हारी आज

नाज़ करती है बे-क़रारी आज

उड़ गया ख़ाक पर ग़ुबार अपना

हो गई ख़ाक ख़ाकसारी आज

नज़'अ है और रोज़ वादा-ए-वस्ल

है बहर-तौर दम-शुमारी आज

माना-ए-क़त्ल क्यूँ हुआ दुश्मन

जान ही जाएगी हमारी आज

तेरे आते ही दम में दम आया

हो गई यास उमीद-वारी आज

कोई भींचे है दिल को पहलू में

किस ने की उस से हम-किनारी आज

उस के शिकवे से है असर ज़ाहिर

कुछ तो कहती है आह-ओ-ज़ारी आज

इक नई आरज़ू का ख़ून हुआ

हम हैं और ताज़ा सोगवारी आज

छुट गए मर के नेश-ए-हिज्राँ से

काम आया है ज़ख़्म-ए-कारी आज

बेकसी क्यूँ है ना'श पर मजमा

क्या हुई तू मिरी पियारी आज

भूले हज़रत नसीहत ऐ नासेह

है किसी की तो यादगारी आज

'मोमिन' उस बुत को देख आह भरी

क्या हुआ लाफ़-ए-दीन-दारी आज

मोमिन खाँ मोमिन
About the poet

मोमिन खाँ मोमिन

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मोमिन खाँ मोमिन

  1. वो जो हम में तुम में क़रार था तुम्हें याद हो कि न याद हो

    वो जो हम में तुम में क़रार था तुम्हें याद हो कि न याद होवही या'नी वा'दा निबाह का तुम्हें याद हो कि न याद हो

    12.4K reads
  2. असर उस को ज़रा नहीं होता

    असर उस को ज़रा नहीं होतारंज राहत-फ़ज़ा नहीं होता

    12.4K reads
  3. आँखों से हया टपके है अंदाज़ तो देखो

    आँखों से हया टपके है अंदाज़ तो देखोहै बुल-हवसों पर भी सितम नाज़ तो देखो

    12.4K reads
  4. रोया करेंगे आप भी पहरों इसी तरह

    रोया करेंगे आप भी पहरों इसी तरहअटका कहीं जो आप का दिल भी मिरी तरह

    12.4K reads
  5. दफ़्न जब ख़ाक में हम सोख़्ता-सामाँ होंगे

    दफ़्न जब ख़ाक में हम सोख़्ता-सामाँ होंगेफ़िल्स माही के गुल-ए-शम-ए-शबिस्ताँ होंगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like