हर संग में शरार है तेरे ज़ुहूर का

मोहम्मद रफ़ी सौदामोहम्मद रफ़ी सौदा

1 min read · 12.4K reads

हर संग में शरार है तेरे ज़ुहूर का

मूसा नहीं कि सैर करूँ कोह-ए-तूर का

पढ़िए दुरूद हुस्न-ए-सबीह-ओ-मलीह पर

जल्वा हर एक पर है मोहम्मद के नूर का

तोड़ूँ ये आइना कि हम-आग़ोश-ए-अक्स है

होवे न मुज को पास जो तेरे हुज़ूर का

बेकस कोई मरे तो जले उस पे दिल मिरा

गोया है ये चराग़ ग़रीबाँ की गोर का

हम तो क़फ़स में आन के ख़ामोश हो रहे

ऐ हम-सफ़ीर फ़ाएदा नाहक़ के शोर का

साक़ी से कह कि है शब-ए-महताब जल्वा-गर

दे बस्मा-पोश हो के तू साग़र बिलोर का

'सौदा' कभी न मानियो वाइज़ की गुफ़्तुगू

आवाज़-ए-दुहुल है ख़ुश-आइंद दूर का

मोहम्मद रफ़ी सौदा
About the poet

मोहम्मद रफ़ी सौदा

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मोहम्मद रफ़ी सौदा

  1. जब यार ने उठा कर ज़ुल्फ़ों के बाल बाँधे

    जब यार ने उठा कर ज़ुल्फ़ों के बाल बाँधेतब मैं ने अपने दिल में लाखों ख़याल बाँधे

    12.4K reads
  2. गुल फेंके है औरों की तरफ़ बल्कि समर भी

    गुल फेंके है औरों की तरफ़ बल्कि समर भीऐ ख़ाना-बर-अंदाज़-ए-चमन कुछ तो इधर भी

    12.4K reads
  3. वे सूरतें इलाही किस मुल्क बस्तियाँ हैं

    वे सूरतें इलाही किस मुल्क बस्तियाँ हैंअब देखने को जिन के आँखें तरसतियाँ हैं

    12.4K reads
  4. जो गुज़री मुझ पे मत उस से कहो हुआ सो हुआ

    जो गुज़री मुझ पे मत उस से कहो हुआ सो हुआबला-कशान-ए-मोहब्बत पे जो हुआ सो हुआ

    12.4K reads
  5. आशिक़ की भी कटती हैं क्या ख़ूब तरह रातें

    आशिक़ की भी कटती हैं क्या ख़ूब तरह रातेंदो-चार घड़ी रोना दो-चार घड़ी बातें

    12.4K reads