गर कीजिए इंसाफ़ तो की ज़ोर वफ़ा मैं

मोहम्मद रफ़ी सौदामोहम्मद रफ़ी सौदा

1 min read · 12.4K reads

गर कीजिए इंसाफ़ तो की ज़ोर वफ़ा मैं

ख़त आते ही सब चल गए अब आप हैं या मैं

तुम जिन की सना करते हो क्या बात है उन की

लेकिन टुक इधर देखियो ऐ यार भला मैं

रखता है कुछ ऐसी वो बरहमन बचा रफ़्तार

बुत हो गया धज देख के जिस की ब-ख़ुदा मैं

यारो न बंधी उस से कभू शक्ल-ए-मुलाक़ात

मिलने को तो उस शोख़ के तरसा ही किया मैं

जब मैं गया उस के तो उसे घर में न पाया

आया वो अगर मेरे तो दर ख़ुद न रहा मैं

कैफ़िय्यत-ए-चश्म उस की मुझे याद है 'सौदा'

साग़र को मिरे हाथ से लीजो कि चला मैं

मोहम्मद रफ़ी सौदा
About the poet

मोहम्मद रफ़ी सौदा

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मोहम्मद रफ़ी सौदा

  1. जब यार ने उठा कर ज़ुल्फ़ों के बाल बाँधे

    जब यार ने उठा कर ज़ुल्फ़ों के बाल बाँधेतब मैं ने अपने दिल में लाखों ख़याल बाँधे

    12.4K reads
  2. गुल फेंके है औरों की तरफ़ बल्कि समर भी

    गुल फेंके है औरों की तरफ़ बल्कि समर भीऐ ख़ाना-बर-अंदाज़-ए-चमन कुछ तो इधर भी

    12.4K reads
  3. वे सूरतें इलाही किस मुल्क बस्तियाँ हैं

    वे सूरतें इलाही किस मुल्क बस्तियाँ हैंअब देखने को जिन के आँखें तरसतियाँ हैं

    12.4K reads
  4. जो गुज़री मुझ पे मत उस से कहो हुआ सो हुआ

    जो गुज़री मुझ पे मत उस से कहो हुआ सो हुआबला-कशान-ए-मोहब्बत पे जो हुआ सो हुआ

    12.4K reads
  5. आशिक़ की भी कटती हैं क्या ख़ूब तरह रातें

    आशिक़ की भी कटती हैं क्या ख़ूब तरह रातेंदो-चार घड़ी रोना दो-चार घड़ी बातें

    12.4K reads