मत बोलियो तू उस से 'जहाँदार' देखना
खींचे हुए है आज वो तलवार देखना
अबरू-कमाँ से तीर-ए-निगह मार देखना
लगती है पार दिल के मिरे यार देखना
गिर्यां हूँ एक उम्र से पूछा न यार ने
रोता है कौन ये पस-ए-दीवार देखना
ता'लीम अश्क-ओ-आह से ली मेरे अब्र ने
जो यूँ बरस रहा है धुआँ-धार देखना
सर-रिश्ता कुफ़्र-ओ-दीं का हक़ीक़त में एक है
जो तार-ए-सुब्हा है सो है ज़ुन्नार देखना
यारो मैं कह रहा था कि दिल मत दे दे के दिल
आया है तंग क्या ही 'जहाँदार' देखना








