जी में क्या क्या मिरी उमाहा था

मिर्ज़ा अज़फ़रीमिर्ज़ा अज़फ़री

1 min read · 12.4K reads

जी में क्या क्या मिरी उमाहा था

पर हुआ वो जो हक़ का चाहा था

निभी जब तक कि हम निबाह सके

आप ने हम को कब निबाहा था

लुक़्क़े दो चार साथ जाते थे

कैसा कल रात ही-ही हाहा था

चक्की राहा था क्या बला ये रक़ीब

चक्की सा मुँह तो इस का राहा था

कूचे तेरे में रात को जो गए

भूले हम वाँ जहाँ दोराहा था

तुम झटक गए कुछ इन दिनों प्यारे

टोक किस ने तुम्हें सराहा था

तुम पे था जब कि आलम-ए-तजरीद

उन दिनों मैं भी बिन-बियाहा था

जिस गली बीच जा निकलते थे

तुम पर और हम पे आहा आहा था

आ के तुझ से जो था मिला लड़ कर

पाया क्या 'अज़फ़री' ने लाहा था

मिर्ज़ा अज़फ़री
About the poet

मिर्ज़ा अज़फ़री

मूल नाम : मिर्ज़ा ज़हीरुद्दीन अली बख़्त अज़फ़री None

View profile & all 35 Poems / Stories